गया एयरपोर्ट से शुरू हुई विदेशी विमानों की उड़ान

गया। पर्यटक स्थलों के पर्यटन कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। गया से इंटरनेशनल फ्लाइटों की नियमित उड़ान शुरू हो गई है। गुरूवार को थाईलैंड एयरलाइंस की पहली विमान वहां से 140 विदेशी पर्यटकों को लेकर दोपहर 12 40 बजे गया एयरपोर्ट उतरी और यहां से 37 यात्रियों को लेकर वापस थाईलैंड के लिए रवाना हुआ।

इंटरनेशनल फ्लाइटों की नियमित उद्यान शुरू होने से गया- बोधगया के पर्यटन कारोबारी काफी खुश हैं। इंटरनेशनल सेवा जारी होने से गया एयरपोर्ट पर भी चहल पहल बढ़ गई है। 16 अक्टूबर से म्यांमार इंटरनेशनल एयरलाइंस, 30 अक्टूबर म्यांमार एयरवेज इंटरनेशनल, दो दिसंबर से ड्रक एयरवेज, 16 नवबंर से भूटान एयरलाइंस की उड़ान शुरू हो जाएगी। म्यांमार एयरवेज की उड़ान सप्ताह में 6 दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ेगी। म्यांमार इंटरनेशनल एयरलाइंस की सेवा सप्ताह में दो दिन रहेगी। वहीं ड्रक एयर और भूटान एयरलाइंस की सेवा सप्ताह में दो दिन होगी। थाई एयर एशिया की सेवा पूरे सप्ताह जारी रहेगी।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज: पवन सिंह के अरमान अधूरे, कुशवाहा को मिली बढ़त

    Share Add as a preferred…

    Continue reading