समस्तीपुर कोर्ट कैंपस से पेशी के दौरान पांच कैदी फरार, एक पकड़ा गया, चार की तलाश जारी

समस्तीपुर, 28 मई 2025: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। कोर्ट परिसर से पेशी के दौरान पांच कैदी फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस ने एक कैदी को मौके पर ही पकड़ लिया, लेकिन चार अन्य अब भी फरार हैं।

बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी भी फरार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरार हुए चार कैदियों में से एक कैदी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर है, जो नगर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है। इसके अलावा अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार जैसे अन्य कैदी भी फरार हुए हैं, जिनपर लूट, चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में आरोप दर्ज हैं।

कैसे भागे कैदी? सिपाही से हाथ छुड़ाकर हुए फरार

यह घटना तब हुई जब पुलिस कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आई थी। इसी दौरान कोर्ट परिसर में ही पांचों कैदियों ने सिपाही से हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश की।

पुलिस की तत्परता से एक कैदी नागेंद्र कुमार को तुरंत पकड़ लिया गया, लेकिन बाकी चार कैदी कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस, अलर्ट जारी

घटना की जानकारी मिलते ही सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पूरे जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

एसडीपीओ संजय पांडेय ने बताया:

“घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।”

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है कि कड़ी सुरक्षा वाले इलाके से इतने खतरनाक कैदी फरार हो सकते हैं। यह लापरवाही न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाती है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा पर भी खतरा बन गई है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता के लापता होने का मामला, पति ने किरायेदार पर लगाया साथ ले जाने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में सरकारी बकाया वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई, 5.29 लाख रुपये के बकायेदार को दीवानी जेल भेजने का आदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *