पहले मतदान फिर जलपान : इंदु भूषण झा

जैसा कि आप सबों को मालूम है, भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रेल 2024 दिन शुक्रवार को लोकतंत्र के राष्ट्रीय पर्व का दिन है इस पर्व में आप सभी से निवेदन है कि 26 अप्रेल को हम सभी भागलपुर लोकसभा के मतदाता ज्यादा से ज्यादा मतदान कर नया इतिहास रच कर अवश्य ही भागलपुर का नाम रौशन करेंगे। मतदान देश के प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। मतदान से ही हम सही प्रतिनिधि चुनने के साथ ही सही सरकार का चयन करते हैं।

इंदु भूषण झा ने लोगों से आग्रह किया है कि पहले मतदान करें फिर उसके बाद जलपान व दैनिक कार्य करें। आप लोग सोच समझ कर बिना किसी प्रलोभन में निर्णय लें की किसकी सरकार देश को सही दशा और दिशा में ले जा सकती है। उसका चयन मात्र लोकतंत्र के इस पर्व में आपके एक वोट पर निर्भर करता है। सही सरकार बनने के उपरांत ही हमारा देश सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के मूल मंत्र पर आगे बढ़ते हुए विश्व में अग्रणी पंक्ति में खड़ा हो कर निश्चय ही भारत विश्व गुरु बनने का कार्य करेगा।

जय भागलपुर, जय बिहार, भारत माता की जय 🇮🇳

ये भी पढ़े..

निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुंशी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर एफएसएल जांच शुरू

Share Add as a preferred…

गनगनिया फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और हाईवा की टक्कर में चालक व खलासी की दर्दनाक मौत

Share Add as a preferred…