आज नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक, विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई कैबिनेट की आज पहली बैठक हो रही है. जहां सीएम की अध्यक्षता में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत सभी 8 मंत्री मौजूद रहेंगे. आज की मीटिंग में बिहार विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

रविवार की शाम 5 बजे राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. नीतीश नौवीं बार सीएम बने हैं. उनके साथ बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं, जबकि प्रेम कुमार को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

वहीं, जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार मंत्री बने हैं. इसके अलावे जीतनराम मांझी के बेटे और हम प्रमुख संतोष कुमार सुमन की मंत्रिपरिषद में वापसी हुई है, जबकि निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह भी मंत्री बने है।

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…