जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग, बारात गए दूल्हे के भांजे को लगी गोली

बिहार में शादी समारोह हो या अन्य सामाजिक आयोजन, हर्ष फायरिंग की घटना आम हो गई है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां जयमाला के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भांजे को गोली लग गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की है।

घायल युवक की पहचान समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के चनारपुर गांव निवासी सुनील कुमार का बेटे प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घायल युवक प्रिंस कुमार अपने मामा के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। बारात सही समय पर दुल्हन के दरवाजे पर लग गई थी। जयमाला की रस्म चल रही थी।

वहां मौजूद दूल्हे के भांजे प्रिंस कुमार के पास गी एक लड़का हथियार लेकर बैठा था। जयमाला के दौरान उसने  ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद प्रिंस कुमार को पैर में गोली जा लगी। गोली लगते ही प्रिंस बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों ने प्रिंस को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची बीरपुर थाने के पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *