बेगूसराय में दो गुटों के बीच फायरिंग से मचा हड़कंप, गोली लगने से रास्ते से गुजर रही बच्ची की मौत

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में गोली लगने से एक 12 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी गांव के महाजी टोला की घटना है। महाजी टोला में दो पक्षों के झगड़े के दौरान फायरिंग हो रही थी। इसी दौरान एक बच्ची वहां से गुजर रही थी। गोली बच्ची के सिर से आरपार हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बच्ची के पिता अरुण पासवान का कहना है कि रोजाना की तरह उनकी बेटी ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। हर दिन शाम में 6 बजे के करीब ट्यूशन से लौट आती थी। गुरुवार को साढ़े छह बजे के करीब भी जब बच्ची घर नहीं लौटी तो वे खोजने के लिए निकल गए। ट्यूशन सेंटर गए तो पता चला कि वो वहां से निकल चुकी है। इस दौरान रास्ते में ग्रामीणों से उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को गोली लगी है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। वहीं घटना के बाद पूरे परिवार सदमें में है।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *