राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के खिलाफ FIR, ‘भगदड़ जैसी पैदा हुई स्थिति’

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के खिलाफ गुरुवार को असम में एक एफआईआर दर्ज हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जोरहाट शहर के भीतर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ उस रास्ते से गुजरी जहां से जाने की उसे अनुमति नहीं थी। ऐसे में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और इसके मुख्य आयोजक केबी बायजू के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

‘भीड़ की वजह से गिरे कई लोग’

बकौल पुलिस अधिकारी, यात्रा ने अनुमति के अनुसार केबी रोड की ओर जाने के बजाय शहर में एक अलग मोड़ ले लिया और इससे क्षेत्र में अराजक स्थिति बन गई। उन्होंने कहा,

लोगों की अचानक भीड़ की वजह से कुछ लोग गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। यात्रा और उसके मुख्य आयोजक के खिलाफ जोरहाट सदर पुलिस स्टेशन में स्वत: संज्ञान लेते हुए एक एफआईआर दर्ज की गई।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी मामले में नया मोड़, न्याय की मांग करने वाले सिपाही आशीष तिवारी सस्पेंड

    Share Add as a preferred…