नवादा में एसपी आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, वार्ड पार्षद समेत 3 लोग घायल

बिहार के नवादा में एसपी आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से पूरा शहर दहल गया. बताया जा रहा है कि घटना मंगर बीघा में संपत्ति विवाद को लेकर हुई है. इसमें बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट की घटना और फायरिंग किया. बड़े भाई के द्वारा की गयी ताबड़तोड़ फायरिंग में वार्ड 6 की वार्ड पार्षद सुषमा देवी, पति सुरेंद्र कुमार और बेटा धर्मवीर बुरी तरह से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद डायल 112 तुरंत मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि जहां ये फायरिंग की घटना हुई है, वो स्थान एसएसपी आवास से काफी पास है. ऐसे में घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस एक्शन में आ गयी. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोगों को चोट आयी है. पीड़ित परिवार ने मंगर बीघा के निवासी कृष्णा यादव पर पूरे परिवार से मारपीट और फायरिंग करने का आरोप भी लगाया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कृष्णा यादव के यहां छापेमारी की है. इसमें दो रायफल और कई गोली बरामद हुई है. मामले की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।

घायल होने के बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. मगर, पुलिस ने भी पहुंचकर पहले हमारे साथ ही मारपीट शुरू कर दी. पूरे मामले में आरोपियों की तरफ से चार राउंड गोली फायर की गयी थी. इसमें पूरा परिवार घायल हो गया. मामले में लिखित शिकायत थाने में दिया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, तीन की तलाश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *