पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 2 बड़े नक्सली ढ़ेर; 1 घंटे तक चली मुठभेड़

नक्सलवाद के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुरुवार को गढ़चिरौली में दो नक्सलियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ बॉर्डर के बोधन टोला गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। पुलिस को घटनास्थल पर एक-47 जैसे हथियार भी मिले हैं। आइए जानते हैं इस पूरे ऑपरेशन के बारे में विस्तार से।

1 घंटे तक चली मुठभेड़

पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि कई नक्सली कैंप कर रही थी। ये नक्सली जवानों पर घात लगा कर हमले की तैयारी कर रहे थे। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ करीब 1 घंटे तक चली। इस ऑपरेशन में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के पास से एक-47 और एसएलआर हथियार भी बरामद किए हैं। इस पूरे ऑपरेशन पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है।

नक्सल कमांडर ढ़ेर

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जब वह पहुंचे तो नक्सलियों की ओर से भीषण गोलीबारी की गई जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। ये घटना दोपहर के करीब 3 बजे हुई। गोलीबारी के बाद कई नक्सली वहां से भाग गए लेकिन दो मारे गए। मारे गए दो नक्सलियों में से एक डिप्टी कमांडर दुगेश वट्टी है। ये नक्सली साल 2019 में जमुलखेड़ा में 15 पुलिसवालों की हत्या करने का मुख्य सूत्रधार था। पुलिस ने बताया है कि दूसरे नक्सली की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया है कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *