बिहार में गर्मी में भी ठंड का अहसास, तेज पछुआ हवा से सावधान रहने की चेतावनी

बिहार में पछुआ हवा के प्रभाव के कारण अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आई है जबकि न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री तक गिरा है. पछुआ हवा 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।

कहने को तो एक मार्च से ही गर्मी की शुरुआत हो गई है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है. बिहार में अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, तेज हवा से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है।

पटना मौसम विभाग के अनुसार तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की जा रही है. बिहार का अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. कई स्थानों पर झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा बहेगी, हल्की बारिश की भी संभावना है।

Related Posts

बेतिया में शराब की खेप लेकर भाग रही स्विफ्ट ने मारी टक्कर: दिल्ली जा रहे परिवार की कार के उड़े परखच्चे; 26 पेटी बीयर बरामद, ड्राइवर फरार

Share Add as a preferred…

Continue reading
RJD में ‘तेजस्वी युग’ की धमाकेदार एंट्री: कार्यकारी अध्यक्ष बनकर पहली बार ऑफिस पहुंचे; ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया ‘जीत’ का मंत्र

Share Add as a preferred…

Continue reading