जमुई में बेखौफ अपराधियों ने JDU नेता को मारी गोली,मौके पर पहुंचे एसपी

बड़ी खबर जमुई से है जहां अपराधियों ने जेडीयू के नेता को गोली मार दी है.इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना टाउन थाना क्षेत्र के महिसौड़ी का है जहां जमुई जदयू के युवा नगर अध्यक्ष पवन साह को अपराधियों ने गोली मार दी है.गोलीबारी की घटना के बाद पवन साह को तत्काल स्थानीय डॉक्टर नीरज साह के क्लिनिक में इलाज कराया गया जिसके बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया ।

वहीं सूचना मिलते ही तत्काल जमुई टाउन थाना की पुलिस और जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन और पुलिस अधीक्षक डॉ0 शौर्य सुमन मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटी है.एसपी ने अपराधियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…