68 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने प्रसिद्ध वकील हरीश साल्वे, लंदन में की शादी; पढ़े पूरी रिपोर्ट

देश के प्रसिद्ध वकील और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने तीसरी बार शादी कर ली है। 68 की उम्र में साल्वे ने तीसरी बार रविवार को लंदन में शादी की है। वकील हरीश साल्वे की हाई प्रोफाइल शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत कई करीबी और परिवार के लोग भी शामिल हुए। बता दें कि हाल ही में साल्वे को केंद्र सरकार ने वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य के रूप में चुना है।

ये बनीं हमसफर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरीश साल्वे की नई हमसफर का नाम ट्रीना है। वह ब्रिटिश मूल की हैं। इससे पहले साल्वे ने 2020 में कैरोलिन ब्रॉसार्ड नाम की महिला से शादी की थी। वहीं, उनकी पहली पत्नी मीनाक्षी से उनका रिश्ता 38 साल तक चला था। जून 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। हरीश और मीनाक्षी की दो बेटियां भी हैं जिनका नाम साक्षी और सानिया है। कैरोलिन से शादी करने से पहले हरीश साल्वे ने ईसाई धर्म अपना लिया था।

जानें हरीश साल्वे के बारे में

हरीश साल्वे भारत के सबसे महंगे और ख्याति प्राप्त वकीलों में शुमार हैं। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई नागपुर विश्वविद्यालय से की थी। 1992 में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ वकील नियुक्त किया गया था। साल्वे ने नवंबर 1999 से नवंबर 2002 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में भी काम किया था। साल्वे को सलमान खान के हिट-एंड-रन केस में पैरवी करने के लिए भी जाना जाता है। साल्वे ने पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव का केस भी लड़ा था, जिसमें उन्होंने केवल एक रुपये की फीस ली थी। हाल ही में उन्हें वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के लिए गठित कमेटी का सदस्य भी बनाया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *