पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या से गुस्से में परिवार, चचेरे भाई बोले – बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

पटना/बक्सर। पटना के प्रतिष्ठित पारस अस्पताल में इलाजरत कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या के बाद उसके परिजनों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। चंदन के चचेरे भाई हरेंद्र मिश्रा ने साफ तौर पर कहा है कि “पटना में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। पूरा राज्य जंगलराज की गिरफ्त में है।”

परिजन ने अस्पताल प्रशासन पर भी लगाए गंभीर आरोप

हरेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि चंदन की हत्या में पारस अस्पताल प्रशासन की भी मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि “यह सब अस्पताल प्रबंधन की मिलीभगत के बिना नहीं हो सकता। पांच शूटर्स का ICU तक पहुंच जाना सवाल खड़ा करता है।”

हत्या के दर्जनों मामलों में आरोपी था चंदन मिश्रा

बक्सर जिले का रहने वाला चंदन मिश्रा हत्या के करीब एक दर्जन मामलों में आरोपी था। 2024 से वह पटना के बेऊर जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि वह 15 दिन की पैरोल पर इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती था। गुरुवार सुबह पांच हमलावर अस्पताल के आईसीयू में घुसकर चंदन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर फरार हो गए।

परिवार की मांग – दोषियों को मिले सख्त सजा

हरेंद्र मिश्रा ने इस पूरी वारदात की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया कि “अगर राजधानी के नामी अस्पताल में एक कैदी की दिनदहाड़े हत्या हो सकती है, तो आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी है?”


 

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 5 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *