सुलतानगंज में ‘हर घर तिरंगा, हर घर साफ-सफाई’ रैली, प्लास्टिक मुक्त शहर का दिया संदेश

भागलपुर, सुलतानगंज | 14 अगस्त 2025 —स्वच्छता भारत मिशन (ग्रामीण) और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सुलतानगंज में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा, हर घर साफ-सफाई’ को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान नगरवासियों को साफ-सफाई के साथ-साथ तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

शहर में घूमकर दी जागरूकता

रैली पूरे नगर में निकाली गई, जिसमें प्रतिभागियों ने सड़क किनारे सफाई करते हुए लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और कचरे को सूखा एवं गीला अलग-अलग डिब्बों में रखने के महत्व पर जोर दिया।

अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने किया।
इस मौके पर जिला समन्वयक निशांत रंजन, जिला सलाहकार रोहित राज, प्रखंड ग्रामीण विकास पदाधिकारी अर्पणा कुमारी, और प्रखंड समन्वयक पदमा कुमारी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

जनभागीदारी पर जोर

अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकारी योजना नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी लोग अपने घर और आसपास साफ-सफाई रखें, प्लास्टिक का उपयोग न करें और तिरंगा लगाने के साथ स्वच्छता का भी संदेश फैलाएं।


 

  • ये भी पढ़े..

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल डेब्यू में तोड़ा सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड

    Share Add as a preferred…

    गांव वालों पर लगेगा ₹1200 टैक्स या मिलेगी राहत? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग

    Share Add as a preferred…