सिवान ईओ के ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, अवैध संपत्ति का खुलासा

पटना, 20 अगस्त 2025:आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में सिवान नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी (ईओ) अनुभूति श्रीवास्तव के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने सघन छापेमारी की। टीमों ने लखनऊ (गोमतीनगर), पटना (तिलकनगर) और सीवान कार्यालय समेत कई ठिकानों पर छापा मारा।

छापेमारी में ज्वेलरी, नकद, बैंक दस्तावेज और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में उनकी 71.01 लाख रुपये की अवैध संपत्ति सामने आई है, जो उनके वैध आय से 78.91 प्रतिशत अधिक है।

ईओयू के डीआईजी (आर्थिक अपराध) मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि अनुभूति श्रीवास्तव ने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध आय अर्जित की। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त 2021 को भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।


मधुबनी का कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

ईओयू ने मधुबनी के बिस्फी थाना क्षेत्र के कुख्यात तस्कर प्रभाकर चौधरी को गिरफ्तार किया। उसे एनसीबी कोलकाता के सहयोग से जयपुर स्थित केंद्रीय कारा भेजा गया। प्रभाकर के खिलाफ कई राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले दर्ज हैं।


सिपाही पेपर लीक गिरोह में बड़ी सफाई

केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी राजकिशोर साह को गिरफ्तार किया गया। जांच में उनके तीन महीने में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक लेनदेन का पता चला, जिसका बड़ा हिस्सा गिरोह के अन्य सदस्यों को ट्रांसफर हुआ। दो कोचिंग संचालक मुकेश सर और चंदन सर की पहचान भी हुई है।


सिम बॉक्स मामले में देवघर से गिरफ्तारी

ईओयू की साइबर टीम ने सिम बॉक्स मामले में देवघर के पारो थाना क्षेत्र से मुकेश को गिरफ्तार किया। इससे पहले वैशाली से सुल्तान गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान चैट और पैसे के लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए।

डीआईजी (साइबर) संजय कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पेट्रोलिंग यूनिट ने अब तक 432 शिकायतें प्राप्त की हैं, जिनमें 115 वेबसाइटें बंद की जा चुकी हैं। शेष मामलों की जांच जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…