एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह, 243 सीटों का लक्ष्य तय कर जीतने की तैयारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने आज दावा करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार कुछ भी कर सकती है, वह हमने विगत कुछ वर्षों में देखा है और आगे भी निरंतर भाव से यही हो रहा है। उन्होंने साफ करते हुए कहा कि कार्यकर्ता तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक हम मोदी सरकार की उपलब्धियों को और प्रदेश के विकास के प्रति एनडीए की सोच को लेकर प्रदेश के हर घर तक नहीं पहुंच जाएं।

एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने आज छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कराने का संकल्प दिलाया। इस सम्मेलन को एनडीए की एकजुटता का प्रदर्शन भी माना जा रहा है। इस एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से भाग लिया और सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह, 243 सीटों का लक्ष्य तय कर जीतने की तैयारी

सम्मेलन में आए एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर हुए विकास की चर्चा आज देश में हो रही है। एक तरफ जहां महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है, वहीं युवाओं को रोजगार देने की योजना सफल हो रही है। नीतीश कुमार ने जितना बिहार में काम किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि पहले के बिहार और नीतीश कुमार के बिहार में जमीन-आसमान का अंतर है। पहले गांव में बिजली नहीं थी। पहले लोग लालटेन से काम चलाते थे, लेकिन अब लोगों ने लालटेन छोड़ दिया या फोड़ दिया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए राजद पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग सामाजिक न्याय की बात करते हैं, लेकिन वे परिवारवाद से बाहर नहीं निकलते हैं।

उन्होंने कहा, “कोई भी किसी भी तरीके से भारतीय जनता पार्टी और अन्य घटक दलों का सदस्य बने हैं, तो यह समझना चाहिए कि आप बहुत भाग्यशाली हैं जो आपको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। देश की बाकी अन्य पार्टियों में किसी के पास नेता है तो नीति नहीं, नीति है तो नीयत नहीं, नीयत है तो कार्यकर्ता नहीं, कार्यकर्ता है तो कार्यक्रम नहीं, लेकिन यह केवल और केवल एनडीए ही है जिसके पास नेता भी है, नीति भी, नीयत भी, कार्यकर्ता और कार्यक्रम भी।”

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह, 243 सीटों का लक्ष्य तय कर जीतने की तैयारी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता पांडव की फौज़ है और अगले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम पांडव और विपक्षी कौरव सेना में टक्कर होगी और हम विजई होंगे। उन्होंने कहा कि आज सभी एनडीए कार्यकर्ताओं को इसका गुमान है कि इतने संगठित, व्यवस्थित और पारिश्रमिक कार्यकर्ताओं की फौज के गठबंधन को कोई नहीं रोक सकता। इधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं का यहां जन सैलाब उमड़ा है, वह इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के रण में न केवल पूरी तैयारी से उतरने का उद्घोष है, बल्कि उसके परिणाम की झलक भी है। उन्होंने अपने संबोधन में लालू यादव को सरकार को भी याद किया। उन्होंने राजद के परिवारवाद को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि पिछले लोकसभा में यहां लालू यादव ने अपनी एक और बेटी को राजनीति में प्रोजेक्ट करने की कोशिश की, लेकिन जनता ने नकार दिया।

इधर, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि विरोधियों को भ्रम, झूठ और अफवाह पर विश्वास है, लेकिन हमें अपने कार्यकर्ताओं की शक्ति पर भरोसा है। हम पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिए अगला विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेंगे और विजयी भी होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाला चुनाव बेहद खास है और आज से ही हमें उसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह, 243 सीटों का लक्ष्य तय कर जीतने की तैयारी

हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार की विकास नीतियों को जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है। पिछला लोकसभा चुनाव और हाल में ही हुए उप चुनाव परिणाम इसके संकेत हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी। रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि बिहार की जनता कभी भी महागठबंधन की सरकार नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि राजद की सरकार और एनडीए की सरकार को यहां की जनता देख चुकी है और अंतर जान चुकी है।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *