“जात देखकर हो रहा एनकाउंटर —दुष्कर्मियों का एनकाउंटर कब होगा?” तेजस्वी ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल

तेजस्वी यादव ने बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और एनकाउंटर की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री Samrat Choudhary और एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बातें तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित हैं।

“महिला सशक्तिकरण के नाम पर ढोंग”

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी सरकार बनने के बाद महिलाओं के साथ दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि छोटी बच्चियों तक के साथ अपराध हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है, इसलिए कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी से वे बच नहीं सकते।

एनकाउंटर पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि बिहार में “जाति देखकर एनकाउंटर” किए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि दुष्कर्म और महिला अपराधों में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई या एनकाउंटर क्यों नहीं होता? तेजस्वी ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में अपराध बढ़ रहा है और कुछ खास जातियों को निशाना बनाया जा रहा है।

एक महीने की घटनाओं का जिक्र

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने पिछले एक महीने में हुई कई घटनाओं का हवाला दिया। उन्होंने दरभंगा, मुजफ्फरपुर, रामनगर, जमुई, लखीसराय और चकाई में दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रशासन अपराध रोकने में नाकाम रहा है।

“बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खत्म”

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और “अपराधी सम्राट बने हुए हैं।” उन्होंने हत्या, लूट और महिला अपराधों में बढ़ोतरी का भी दावा किया।

उन्होंने महिलाओं में खून की कमी, जीविका दीदियों को गैस आपूर्ति की समस्या और महिला कल्याण योजनाओं की स्थिति को भी सरकार की विफलता बताया।

केंद्र सरकार पर भी निशाना

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में एनडीए सरकार बने छह महीने हो चुके हैं, लेकिन राज्य को कोई बड़ा सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्ज लेने की तैयारी में है और प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि बिहार को अब तक क्या मिला है।

“जात देखकर हो रहा एनकाउंटर —दुष्कर्मियों का एनकाउंटर कब होगा?” तेजस्वी ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…