बिहार के 2 बदमाशों का उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर, 2 गिरफ्तार और 2 फरार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की दीवार काटकर बदमाशों ने 42 लॉकरो को गैस कटर से काटकर उसमें रखे कीमती गहने और कैश लूट लिया था। बैंक लूटकांड को 7 अपराधियों ने अंजाम दिया था। जिसमें 6 बिहार और 1 यूपी के लखनऊ का रहने वाला है। बिहार के 6 बदमाशों में 4 मुंगेर का रहने वाला है जबकि एक भागलपुर और एक लखीसराय का रहने वाला है। इस गैंग के दो बदमाशों को उत्तर पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है।

पुलिस की गोली से मारे गये अपराधियों की पहचान बिहार के मुंगेर जिला के अरसगंज थाना क्षेत्र के चौरगांव निवासी सोविंद और अमरईया पंचायत के सन्नी कुमार के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश अरविंद को पैर में गोली लगी है। अरविंद और कैलाश बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भी मुंगेर का रहना वाला है। जबकि फरार बदमाशों में एक भागलपुर के सुलतानगंज का रहने वाला है जबकि दूसरा लखीसराय के तेतरहाट थाना इलाके का रहने वाला मिथुन है। फरार दोने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

वही गिरफ्तार अपराधी के पास से उत्तर प्रदेश पुलिस ने बैंक लॉकर से चोरी किये गये कुछ सामानों को बरामद करने की बात कही है। गोली से घायल गिरफ्तार अपराधी की पहचान मुंगेर जिलान्तर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड डीह बिन्दटोली निवासी 30 वर्षीय अरविंद कुमार बिंद पिता चौधरी सिंह  के रूप में हुई है। जब अरविंद का इतिहास मुंगेर में खंगाला गया तो अरविन्द का मुफस्सिल थाना में कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। अरविंद की मां डोमनी देवी ने बताया कि अरविंद पिछले तीन साल से पंजाब में मजदूरी करने की बात बताकर घर से अपनी पत्नी व एक बच्ची को साथ ले गया था। तीन साल से अरविंद का मां-पिता से कोई बातचीत भी नहीं हुआ है।

बिन्द टोली में अरविन्द बिन्द का फूस का घर है। जिसमें उसकी मां डोमनी देवी और पिता चौधरी सिंह रहते हैं। दो भाई को मौत तो अन्य अलग रहते है साथ ही बताया कि चार वर्ष पूर्व अरविंद की शादी खड़गपुर में हुई थी। उसे तीन साल की एक बेटी है। बच्ची की जन्म के कुछ महीना बाद ही अरविंद पत्नी व बच्चों को लेकर पंजाब मजदूरी करने की बात कहकर गया था। पड़ोसियों ने बताया कि अरविंद के पिता व सभी भाई खेत में मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। अरविंद भी जब यहां रहता था तो पिता के साथ खेत में मजदूरी करता था। पंजाब जाने के बाद उससे कभी बातचीत नहीं हुई। साथ ही बताया कि सोमवार की शाम करीब 4 बजे प्रशासन के लोग भी पहुंचे थे और अरविंद के बारे में पूछताछ कर गए हैं। मुंगेर पुलिस के अनुसार अभी तक यूपी से कोई ऑफिशियल इंफॉर्मेशन उन लोगों को नहीं मिला है ।

दरअसल बीते दिनों अपराधियों ने इंडियन ओवरसीज बैंक को निशाना बनाया था। जहां गैस कटर की मदद से 42 लॉकर को काटा गया और उसमें रखे कीमती गहने की चोरी की गयी थी। जिसकी कीमत करोड़ों रूपये आंकी गई थी। भीषण चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद बंदी के दिन रविवार को बैंक के कस्टमर भी पहुंच गये थे और हंगामा मचाने लगे। अकांउट होल्डरों का कहना था कि उनके जीवन की गाढ़ी कमाई बैंक से चोरी हो गयी। अब हमलोगों का क्या होगा?
  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर कांड पर भागलपुर में उबाल, इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *