सिवान में एनकाउंटर: शराब माफिया राहुल यादव को लगी गोली, पटना रेफर

सिवान | 28 जुलाई 2025: बिहार के सिवान जिले में सोमवार सुबह एक बड़े पुलिस ऑपरेशन के दौरान शराब माफिया और पेशेवर अपराधी राहुल यादव को गोली लग गई। जीरादेई थाना क्षेत्र के खड्गी रामपुर गांव में हुई मुठभेड़ में घायल राहुल को पहले सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया है।

शराब माफिया और पेशेवर अपराधी है राहुल यादव

मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी के अनुसार राहुल यादव पर शराब तस्करी से लेकर हत्या और हथियार तस्करी तक के कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

“राहुल यादव पेशेवर अपराधी है। उस पर कई मामले दर्ज हैं और वह शराब की सप्लाई में भी संलिप्त रहा है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी, उसी दौरान पुलिस पर फायरिंग की गई, जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ।”
गौरी कुमारी, एसडीपीओ

छत से भागने के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को इनपुट मिला था कि राहुल अपने गांव में मौजूद है। सोमवार तड़के पुलिस ने जब उसके घर पर दबिश दी, तो वह छत पर सो रहा था। पुलिस को देखकर राहुल ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और उसे गोली लग गई।

हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में रह चुका है बंद

पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल यादव दिल्ली के द्वारकापुरी में एक हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद था। करीब तीन महीने पहले वह जमानत पर बाहर आया था और तब से अपने गांव में रह रहा था।

परिवार का आरोप: पुलिस ने जानबूझकर मारी गोली

राहुल के पिता योगेंद्र यादव और भाई धनंजय यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने बिना किसी कारण के गोली मारी।

“पता नहीं किस केस में पुलिस आई थी। मेरा बेटा छत पर सो रहा था, जैसे ही उठा, गोली मार दी गई। जानबूझकर फायरिंग की गई है।”
धनंजय यादव, भाई

परिजनों ने बताया कि राहुल को एक गोली पैर में और एक गोली हाथ में लगी है।


24 घंटे में दो एनकाउंटर

बिहार में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो गंभीर अपराधियों के खिलाफ एनकाउंटर हुए हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बेगूसराय के कुख्यात डब्लू यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था। डब्लू यादव पर हत्या, लूट, अपहरण जैसे 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर मई 2025 में हम पार्टी नेता की हत्या का भी आरोप था।


जांच जारी

सिवान पुलिस ने राहुल यादव के खिलाफ पुनः केस दर्ज कर लिया है और पूरे एनकाउंटर की मौके की वीडियोग्राफी व ballistic जांच की जा रही है। घायल राहुल का इलाज पटना में जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    तेजप्रताप यादव पर पलटवार! PA मोतीलाल राय की पत्नी का बड़ा आरोप, बोलीं- ‘घर में घुसकर 6 मोबाइल ले गए, खुद को CBI-ED बता रहे थे लोग’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *