बिहटा में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, एके-47 और राइफल के साथ चार गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद सोन नदी इलाके में रविवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच चार घंटे तक चली मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात पांडव सेना के सरगना संजय सिंह गिरोह के चार अपराधियों को एके-47 राइफल और .315 बोर राइफल के साथ दबोच लिया।

बालू माफिया से जुड़ा गिरोह

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान छपरा के डोरीगंज निवासी संजय राय, अजित कुमार, पालीगंज के सोनू कुमार और भोजपुर के शिवगंज निवासी यश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ये बदमाश सोन नदी क्षेत्र में बालू के अवैध खनन और परिवहन में शामिल नावों से रोजाना 5-6 हजार रुपये तक रंगदारी वसूलते थे। मौके से 5 से 7 बदमाश भागने में सफल हो गए।

हथियार और कारतूस बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों से एके-47, .315 बोर राइफल, अलग-अलग बोर के 160 कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस पर चली अंधाधुंध फायरिंग

एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गिरोह की ओर से लगातार नाविकों से रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद पश्चिमी एसपी भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज की टीम ने सुबह करीब 5 बजे अमनाबाद सोन नदी क्षेत्र में छापेमारी शुरू की।

पुलिस की भनक लगते ही अपराधियों ने एके-47 और राइफल से तीन दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की। हालांकि, मुठभेड़ में किसी को गोली नहीं लगी।


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading