बीमा कंपनियां मनमर्जी से प्रीमियम नहीं बढ़ा पाएंगी, इरडा कड़े नियम बनाने की तैयारी में

नई दिल्ली। स्वास्थ्य बीमा धारकों के लिए राहत की खबर है। भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) अब बीमा कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाने की तैयारी कर रहा है। इरडा एक ऐसा मसौदा तैयार कर रहा है जिसके तहत बीमा कंपनियां सालाना महंगाई के मुताबिक ही सीमित प्रीमियम बढ़ा सकेंगी। यह नियम व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा उत्पादों पर भी लागू हो सकता है।

शिकायतों के बाद सख्ती

सूत्रों के अनुसार, बीमा कंपनियों द्वारा प्रीमियम में लगातार मनमाना इजाफा करने की शिकायतें बढ़ रही हैं। कई कंपनियों ने पिछले वर्षों में 30 से 35 प्रतिशत तक प्रीमियम बढ़ा दिया, जबकि सामान्य तौर पर हर साल 10% तक की बढ़ोतरी की जाती है।

ग्राहकों का आरोप है कि पूरा प्रीमियम वसूलने के बावजूद बीमा कंपनियां समय पर दावा (क्लेम) निपटान नहीं करतीं। इसी को ध्यान में रखते हुए इरडा ने अब बीमा प्रीमियम पर कड़ी निगरानी रखने का फैसला किया है।

हितधारकों से मांगे जाएंगे सुझाव

इरडा जल्द ही इस प्रस्ताव पर पॉलिसीधारकों, बीमा कंपनियों और अन्य हितधारकों से राय मांग सकता है। इसके बाद अंतिम नियम लागू किए जाएंगे।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में ‘जॉब माफिया’ का बड़ा खेल बेनकाब! बैंकिंग परीक्षा पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का औचक निरीक्षण, नर्सिंग सेवा पर मिली शिकायत तो मौके पर लगाई फटकार

    Share Add as a preferred…