पटना में नियोजन सह व्यावसायिक मेला 2025 का आयोजन, सैकड़ों युवाओं को मिला रोजगार

पटना | 16 जुलाई 2025:राजधानी पटना के ज्ञान भवन में बुधवार को एक दिवसीय नियोजन मेला सह व्यावसायिक मेला 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन और श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने दीप प्रज्वलन कर मेले का उद्घाटन किया।

इस मेले में MRF, L&T जैसी नामी निजी कंपनियों द्वारा ITI छात्रों को नियुक्ति पत्र, कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) से उत्तीर्ण युवाओं को प्रमाण पत्र, तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को नि:शुल्क अध्ययन सामग्री प्रदान की गई।


नौकरी ही नहीं, भविष्य की दिशा भी

इस अवसर पर मंत्री नितिन नबीन ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल नौकरी देने का माध्यम नहीं, बल्कि संभावनाओं की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में श्रम संसाधन विभाग द्वारा राज्य के हर जिले में तकनीकी और गैर-तकनीकी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुलभ कराए जा रहे हैं।

मंत्री ने बताया कि ऑटोमोबाइल, हॉस्पिटैलिटी, ई-कॉमर्स सहित 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और हजारों युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए।


NDA सरकार युवाओं के साथ

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA सरकार लगातार युवाओं को कौशल, अवसर और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का कार्य कर रही है। निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51,000 युवाओं को सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र दिए। वहीं, राज्य कैबिनेट ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरियां देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।


रोजगार का सुनहरा अध्याय

इस आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि बिहार में अब रोजगार केवल एक वादा नहीं, बल्कि सरकार की प्राथमिकता है। नियोजन मेला 2025 राज्य के युवाओं के लिए न केवल एक अवसर, बल्कि भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।


 

  • Related Posts

    बिहार में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएँ, सीएम नीतीश राज्यसभा के लिए आज कर सकते है नामांकन 

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *