तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग का नोटिस: दो वोटर आईडी नंबरों पर मांगा जवाब

पटना, 3 अगस्त 2025: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। आयोग ने उनसे यह स्पष्ट करने को कहा है कि उनके पास दो अलग-अलग EPIC (मतदाता पहचान पत्र) नंबर कैसे हैं।

तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग का नोटिस: दो वोटर आईडी नंबरों पर मांगा जवाब

यह विवाद उस समय सामने आया जब तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह दावा किया कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।

क्या है मामला

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने EPIC नंबर RAB2916120 वाला वोटर कार्ड दिखाया और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उस नंबर को डालकर नाम खोजने का प्रयास किया, जहां “No Records Found” दिखाई पड़ा।

इसके तुरंत बाद पटना के जिलाधिकारी एस.एन. त्यागराजन ने दावा किया कि तेजस्वी यादव का नाम वोटर लिस्ट में शामिल है। DM ने दीघा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 204 की लिस्ट जारी की, जिसमें क्रम संख्या 416 पर तेजस्वी यादव का नाम और फोटो मौजूद था। यह EPIC नंबर RAB0456228 से जुड़ा था।

EPIC नंबरों पर उठे सवाल

तेजस्वी यादव 2015 और 2020 दोनों विधानसभा चुनावों में दीघा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं और दोनों बार उनके हलफनामे में EPIC नंबर RAB0456228 दर्ज था।

अब सवाल यह उठ रहा है कि जब उनका वास्तविक वोटर ID नंबर RAB0456228 है, तो उन्होंने प्रेस वार्ता में RAB2916120 नंबर वाला कौन सा कार्ड दिखाया?

चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि EPIC नंबर RAB2916120 आधिकारिक रूप से कभी जारी ही नहीं किया गया। आयोग ने तेजस्वी से स्पष्टीकरण के साथ-साथ उस कार्ड की प्रति भी मांगी है।

NDA नेताओं ने FIR की मांग की

इस विवाद के बाद बिहार के मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सवाल उठाया –
“2015 से 2025 तक तेजस्वी यादव एक ही EPIC नंबर से चुनाव लड़ते रहे, फिर अचानक एक और EPIC नंबर वाला कार्ड कहां से आया?”
NDA नेताओं ने तेजस्वी यादव पर फर्जी दस्तावेज़ रखने का आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है।

चुनाव आयोग कर रहा है जांच

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी द्वारा दिखाए गए EPIC नंबर की गहन जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया –
“हो सकता है कि यह नंबर कभी वैध प्रक्रिया से बना ही नहीं हो। यह भी जांचा जा रहा है कि यह कार्ड फर्जी है या नहीं।”

DM पटना का स्पष्टीकरण

पटना डीएम एस.एन. त्यागराजन ने स्पष्ट किया है कि तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव दोनों का नाम वर्तमान में प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज है।

DM ने यह भी बताया कि पहले उनका नाम मतदान केंद्र संख्या 171 पर था, जिसे वर्तमान में स्थानांतरित कर मतदान केंद्र संख्या 204, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पुस्तकालय भवन में कर दिया गया है।


  • ये भी पढ़े..

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *