चुनाव आयोग की डिजिटल क्रांति: ECINET प्लेटफॉर्म पर एकीकृत होंगे 40 से अधिक एप

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने तकनीकी सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि उसके 40 से अधिक मौजूदा एप्लीकेशन अब एकीकृत प्लेटफॉर्म ‘ECINET’ पर उपलब्ध होंगे। इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं, निर्वाचन अधिकारियों और राजनीतिक दलों के लिए चुनाव से जुड़ी प्रक्रियाओं को सुगम और पारदर्शी बनाना है।

अब नहीं करना होगा कई एप डाउनलोड
अब तक आयोग द्वारा विकसित मोबाइल और वेब आधारित जैसे वोटर हेल्पलाइन, वोटर टर्नआउट, सी-विजिल, सुविधा 2.0, सक्षम आदि एप्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध थे। ECINET के लॉन्च के बाद ये सभी एप्लिकेशन एक ही इंटरफेस पर एकत्रित होंगे, जिससे यूजर को बार-बार लॉगिन या एप स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सिर्फ अधिकृत अधिकारी ही करेंगे डेटा एंट्री
ECINET में डेटा प्रविष्टि का अधिकार केवल अधिकृत निर्वाचन अधिकारियों को ही होगा। किसी भी विवाद की स्थिति में इसी प्लेटफॉर्म पर भरे गए विधिक प्रपत्रों में दर्ज प्रारंभिक आंकड़े ही मान्य माने जाएंगे।

अभी परीक्षण जारी, जल्द होगा लॉन्च
आयोग के अनुसार ECINET एप अभी पायलट टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। आयोग ने यह भी बताया कि इसके अंतर्गत शामिल एप्स को अब तक 5.5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है, जो इस डिजिटल पहल की व्यापकता को दर्शाता है।

इस डिजिटल एकीकरण से चुनाव संबंधी कार्यवाही और संचार प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक पारदर्शी, सुलभ और केंद्रीकृत हो जाएगी।


 

  • Related Posts

    अब देश को पता चलेगा आपकी ‘असली कमाई’! पटना में ‘राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण-2026’ की ट्रेनिंग संपन्न; 1 अप्रैल से घर-घर गूँजेगी सांख्यिकी की दस्तक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *