डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर डबल वोटर कार्ड को लेकर चुनाव आयोग का नोटिस

पटना।बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर चुनाव आयोग की नजर! बांकीपुर और लखीसराय — दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग ईपिक कार्ड (वोटर आईडी) रखने के मामले में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

रविवार को पटना सदर के भूमि सुधार उप समाहर्ता सह बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के निबंधन पदाधिकारी ने यह नोटिस भेजते हुए 14 अगस्त शाम 5 बजे तक लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

कैसे फंसा मामला?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने हाल ही में यह मामला उठाया था, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने जांच शुरू की।
जांच में सामने आया —

  • बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र 405, मतदाता क्रम संख्या 757 — ईपिक नंबर AFS0853341
  • लखीसराय विधानसभा क्षेत्र — ईपिक नंबर IAF3939337

चुनावी नियम साफ कहते हैं — एक व्यक्ति का नाम एक समय में दो जगह की मतदाता सूची में नहीं हो सकता।

आगे क्या?

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने साफ कहा है कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो नियम के तहत नाम काटने से लेकर कानूनी कार्रवाई तक हो सकती है।


 

  • Related Posts

    मुंगेर में खाकी पर हमला: पारिवारिक विवाद सुलझाने गई डायल 112 की टीम को शराबी ने पीटा; पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बांका में ज्वेलरी कारोबारी के घर भीषण डकैती: खिड़की तोड़कर घुसे 5 नकाबपोश, बंदूक की नोक पर परिजनों को पीटा; 5 लाख के जेवर ले उड़े

    Share Add as a preferred…

    Continue reading