खराब मीट की शिकायत पर बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, विरोध करने गए परिवार पर भी हमला

सीतामढ़ी। खराब मीट देने की शिकायत करना एक बुजुर्ग महिला को इतना महंगा पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। भिट्ठा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर मिया जी टोला में मंगलवार देर शाम 60 वर्षीय ताजमुल खातून की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायत करने गई थीं, वहीं भड़क गया विवाद

जानकारी के अनुसार, हनुमान नगर निवासी नसीब राइन की पत्नी ताजमुल खातून ने पड़ोस के एक मुर्गा काउंटर से मीट खरीदा था। घर पहुंचने पर मीट खराब निकला। इसी की शिकायत करने वह काउंटर पर गई थीं। आरोप है कि शिकायत सुनते ही दुकानदार पक्ष और पट्टीदारों के साथ उनका विवाद बढ़ गया।

देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ीं।

बीच-बचाव में आए परिजन भी घायल

शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, इलाके में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही भिट्ठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

  • Related Posts

    बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव का हमला—सरकार की पहचान ‘झूठी वाहवाही और 100% लापरवाही’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    अश्लील गानों पर सख्त हुआ बिहार प्रशासन, डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading