बिहार में 8 ट्रेनी IPS अधिकारियों की नई पोस्टिंग — राज्य के बड़े जिलों में ASP के रूप में तैनाती

बिहार सरकार ने पुलिस व्यवस्था को और मज़बूत करने के लिए 8 ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में एएसपी (ASP) के रूप में तैनात कर दिया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी हो चुकी है।

ये सभी अधिकारी हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में पहली चरण की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 29 सप्ताह के जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में भेजे गए थे। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद अब इन्हें फील्ड में उतरने की ज़िम्मेदारी दे दी गई है।


कौन–कहां बने ASP? यहाँ देखें पूरी सूची

बिहार के कई महत्वपूर्ण जिलों में इन युवा आईपीएस अधिकारियों को नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं—

आईपीएस अधिकारीबैचनया पद / जिला
सुषमा सागर2023एएसपी, पटना
अनिकेत कुमार द्विवेदी2024एएसपी, समस्तीपुर
दीप्ति मोनाली2024एएसपी, गया
हेमंत सिंह2024एएसपी, पूर्वी चंपारण
कार्तिकेयन ए.के.2024एएसपी, पश्चिम चंपारण
केतन अशोक इंगोले2024एएसपी, दरभंगा
प्रसन्ना कुमार एम.वी.2024एएसपी, मुजफ्फरपुर
सईम रज़ा2024एएसपी, भागलपुर

ट्रेनिंग के बाद अब फील्ड की बड़ी जिम्मेदारी

इन सभी अधिकारियों को अब

  • लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल,
  • अपराध नियंत्रण,
  • पुलिस–पब्लिक कोऑर्डिनेशन,
  • और स्पेशल ऑपरेशंस

जैसे अहम कार्यों की कमान सौंपी जाएगी। इससे राज्य के इन प्रमुख जिलों में पुलिसिंग और अधिक तेज़ एवं सुदृढ़ होने की संभावना है।


प्रशासनिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम

राज्य के लिए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बड़े जिलों में नए और ऊर्जावान आईपीएस अधिकारियों की तैनाती से पुलिसिंग में तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद है।


 

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…