फूड प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने की कोशिश, केंद्रीय मंत्री ने कहा- अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में बहुत बड़ा योगदान

नई दिल्ली में आज से चार दिवसीय मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने भारत मंडपम में आयोजित ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ के तीसरे संस्करण के उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पासवान ने कहा, ‘मेगा फूड इवेंट के माध्यम से हम कोशिश कर रहे हैं कि न सिर्फ राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और स्टार्टअप के साथ मिलकर हम फूड प्रोसेसिंग को बेहतर बना सकें।

किसानों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका

केंद्रीय मंत्री चिराग ने कहा, “2017 में जब हमने पहला ‘वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन किया था, तब हमारा उद्देश्य प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को ग्लोबली प्रमोट करना था। इस सोच के साथ हमने 2017 में इसकी शुरुआत की। लेकिन आज जब हम इसका तीसरा एडिशन लेकर आए हैं, हमारा लक्ष्य है कि प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़े सभी साथियों को आसान व्यापार अवसर मिले और हम उनके साथ सहयोग कर सकें। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री ने कहा कि खाद्य एवं प्रसंस्करण क्षेत्र किसानों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन में इस क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग क्षेत्र को वैश्विक मंच पर ले जाने के उद्देश्य से ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया है।

देश खाद्य एवं प्रसंस्करण क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा

‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ के उद्घाटन पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि खाद्य एवं प्रसंस्करण क्षेत्र की क्षमता को पहचानना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने प्रसंस्करण उत्पाद की गुणवत्ता और ब्रांडिंग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में देश खाद्य एवं प्रसंस्करण क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा। नई दिल्‍ली में आयोजित चार दिवसीय ये मेगा फूड इवेंट 19 से 22 सितंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल राज्य और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद थे।

 वियतनाम और ईरान फोकस देशों के रूप में

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने भारत मंडपम में मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ का आयोजन किया है। ये कार्यक्रम राजधानी नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम हो रहा है, जो 70 हजार वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैला है। इस वैश्विक आयोजन में 90 से अधिक देश, 26 भारतीय राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश और 18 केंद्रीय मंत्रालय तथा और संबद्ध सरकारी निकाय भाग ले रहे हैं। जापान इस इवेंट का भागीदार देश है, जबकि वियतनाम और ईरान फोकस देशों के रूप में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विषयगत चर्चाओं, राज्य और देश-विशिष्ट सम्मेलनों सहित 40 ज्ञान सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 को व्यापक बनाने के लिए स्वाद सूत्र नामक एक पाक प्रतियोगिता शुरू की गई है, जिसमें पूरे भारत के क्षेत्रीय व्यंजन पेश किए जाएंगे।

  • Related Posts

    इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर की ‘गुड़िया’ ने बदली सुमेरा पंचायत की तकदीर! लाह की चूड़ियों से खादी मॉल तक का सफर; स्कूटी पर सवार होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं गांव की बेटियां

    Share Add as a preferred…

    Continue reading