हेमंत सोरेन से ED Land Scam मामले में इस दिन कर सकती है पूछताछ, जांच एजेंसी ने दिया था अल्टीमेटम

जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एक बार फिर 31 जनवरी को पूछताछ कर सकती है। इससे पहले ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच पूछताछ को लेकर समय मांगा था।

दरअसल, नौवें समन पर मुख्यमंत्री ने जानकारी दी थी कि वे जल्द तारीख और जगह को लेकर संबंधित जानकारी देंगे। यह आशंका है कि इस बार जांच एजेंसी पूछताछ को लेकर सख्त कदम उठा सकती है।

आपको बता दें कि ईडी ने हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को जमीन घोटाले में पूछताछ की थी। सीएम आवास पर करीब सात घंटे तक जांच एजेंसी ने पूछताछ की थी। हालांकि, ईडी बयान नहीं दर्ज कर सकी थी। यही वजह है कि मुख्यमंत्री को ईडी ने दोबारा पूछताछ के लिए समय मांगा था।

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

Share Add as a preferred…

Continue reading