920 से अधिक अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध, आज रात होगी प्रस्थान
कोलकाता, 28 अगस्त 2025।त्योहारी सीजन और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने भागलपुर से गोरखपुर तक एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और लगभग 920 से अधिक अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।
ट्रेन का शेड्यूल
- ट्रेन संख्या 05097 भागलपुर–गोरखपुर वन-वे स्पेशल
- प्रस्थान : 28 अगस्त 2025 की रात 23:55 बजे, भागलपुर से
- गंतव्य : अगले दिन दोपहर 13:45 बजे गोरखपुर आगमन
ठहराव
यह विशेष ट्रेन पूर्व रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर सहित कुल 14 स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच व्यवस्था
इस ट्रेन में यात्रियों के लिए सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
टिकट बुकिंग
05097 भागलपुर–गोरखपुर वन-वे स्पेशल की बुकिंग पीआरएस काउंटरों और ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध है।


