पटना में सुबह-सुबह बवाल, अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर हिरासत में, पुलिस पर थप्पड़ मारने का आरोप

पटना: बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पटना पुलिस ने बड़ा एक्श लिया है. पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उनके साथ-साथ अन्य प्रदर्शनकारियों भी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पीके ऊर्फ प्रशांत किशोर को अनशन से हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

दरअसल, पटना गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग के लिए प्रशांत किशोर आमरण अनशन कर रहे थे. सोमवार तड़के सुबह चार बजे भारी संख्या में पुलिस आई और प्रशांत किशोर को उठाकर ले गई. जन सुराज के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान पीके को थप्पड़ भी मारी है.

https://youtu.be/jKBVIuba8ZA?si=STxbjbgiNepmUCrK

अब पुलिस प्रशांत किशोर के साथ गांधी मूर्ति के नीचे धरना पर बैठे बाकी लोगो को हटा रही है. पुलिस ने अन्य प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जनसुराज के अन्य कार्यकर्ता वंदे मातरम का नारा लगा रहे हैं. प्रशांत किशोर अनशन से हटना नहीं चाह रहे थे. तभी पुलिस ने जबरन उन्हें हिरासत में लिया.

  • Related Posts

    गया में दहशत: वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे साइट पर दिखा बाघ; वन विभाग की टीम कर रही गश्ती, ग्रामीणों को अलर्ट रहने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *