दरभंगा। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इस विवादित बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट से लिखा —
“दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी स्व॰ माता जी के विरूद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।”
नीतीश कुमार के इस ट्वीट के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ बताया, वहीं कांग्रेस और राजद नेताओं पर कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है।


