पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण बिहार में अब ठंडी हवाओं की एंट्री, जानें मौसम का हाल

साल 2024 का आज (31 दिसंबर) आखिरी दिन है, लेकिन हर साल की तुलना में इस बार अभी तक वैसी ठंड नहीं पड़ी. हालांकि नए साल की शुरुआत यानी एक जनवरी से ठंड में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है. माना जा रहा है कि बिहार में सर्दी अब अपना असली रूप दिखाएगी. इसकी शुरुआत बीते सोमवार (30 दिसंबर) से हो गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण बिहार में अब ठंडी हवाओं की एंट्री हो गई है. इसके कारण साल के आखिरी दिन (मंगलवार) की सुबह और रात के साथ-साथ 2025 के पहले दिन (बुधवार) से ही शीतलहर वाली ठंड की स्थिति देखने को मिलेगी. ज्यादातर जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा, लेकिन जैसे ही हवा की रफ्तार तेज होगी तो कोहरा साफ हो जाएगा. दिन में धूप देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग की मानें तो प्रत्येक वर्ष के मुकाबले इस साल दिसंबर में जितना तापमान होना चाहिए वह सामान्य से तीन-चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया है. सोमवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में चार से पांच डिग्री तो कहीं-कहीं छह डिग्री तक तापमान गिरा है. सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. यह रविवार की रिपोर्ट की अपेक्षा 3.4 डिग्री कम रहा.

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *