भागलपुर : प्रतिबंधित क्षेत्र में उड़ा रहे थे ड्रोन, जब्त

भागलपुर. बरारी थाना क्षेत्र के डीएम आवास के समीप एक मैरेज गार्डन मेंचलाये जा रहे ड्रोन को पुलिस ने जब्त कर लिया है. मामले में पुलिस ने मैरेज गार्डन संचालक और ड्रोन संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसको लेकर भागलपुर पुलिस की ओर से गुरुवार देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी. जिसमें उल्लेख किया गया है कि भागलपुर को पूर्व में ही नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है. इसके बावजूद बरारी थाना क्षेत्र स्थित एक विवाह भवन और डीएम आवास जोकि पूरी तरह गोपनीय और प्रतिबंधित संवेदनशील स्थल है वहां ड्रोन उड़ाया जा रहा है. वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अग्रेतर कार्रवाई करने की बात कही गयी.

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘नशे’ ने बिगाड़ा वरमाला का खेल! दूल्हे की अजीब हरकतों पर बिफरी दुल्हन, बाराती बने बंधक; जानें 5 लाख के जुर्माने से ‘फेरों’ तक की पूरी कहानी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    17 मार्च को ‘सुशासन बाबू’ की भागलपुर में दस्तक! रातों-रात चमकने लगा शहर; मंजूषा कला से सज रही दीवारें, सड़कों पर बिछी नई परत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *