भागलपुर : रात 10 बजे के बाद बजा रहे थे डीजे, केस दर्ज

भागलपुर. वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से रात 10 बजे के बाद तेज आवाज लाउडस्पीकर और डीजे के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगायी गयी है. इसको लेकर कुछ दिन पूर्व ही दिये गये निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है. इसी क्रम में जीरोमाइल पुलिस को सूचना मिली कि बाबूपुर मोड़ स्थित एक अपार्टमेंट के समीप कुछ लोग तेज आवाज में डीजे का संचालन कर रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे को जब्त कर लिया और मामले में डीजे संचालक के विरुद्ध जीरोमाइल थाना में केस दर्ज किया है.

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    पूर्व रेलवे, मालदा मंडल ने नवंबर 2025 में स्क्रैप बिक्री से हासिल किए ₹2.56 करोड़
    • Luv KushLuv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025

    Continue reading
    बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में अब राज्य गीत और राष्ट्रगान अनिवार्य, शिक्षा विभाग की नई एडवाइजरी जारी

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *