कामेश्वर चौपाल के निधन पर डॉ दिलीप जायसवाल ने जताया शोक

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य और प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त कामेश्वर चौपाल का पार्थिव शरीर आज दोपहर के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय लाया गया। यहां उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित बिहार सरकार के कई मंत्री और भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का 68 साल की उम्र में आज निधन हो गया। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। दिल्ली से उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को ससम्मान भाजपा प्रदेश कार्यालय लाया गया। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। यहां उनके पार्थिव शरीर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा का झंडा ओढ़ाया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मंत्री मंगल पांडेय, नितिन नवीन, भीखूभाई दलसानिया, शिवनारायण महतो, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विधायक लखेन्द्र पासवान, रामकृपाल यादव, रत्नेश कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, पंकज सिंह, गुरुप्रकाश, सुबोध पासवान, भारतेन्दु मिश्रा, सीमांत शेखर, रविन्द्र रंजन, प्रविण चंद्र राय, ज्ञानप्रकाश ओझा, अरविंद कुमार, सुषमा साहू ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और अंतिम विदाई दी।

इधर, पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल के निधन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद राम जन्म भूमि ट्रस्ट के स्थाई सदस्य, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे कामेश्वर चौपाल के निधन की खबर से मर्माहत हूँ। उन्होंने कहा कि समाज के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। भाजपा अध्यक्ष डॉ जायसवाल ने कहा कि कामेश्वर चौपाल ने सम्पूर्ण जीवन सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को समर्पित किया। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। राम मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका अहम रही थी। उन्होंने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर नगर निगम कार्यालय में कामकाज प्रभावित, कर्मचारियों की अनुपस्थिति से घंटों इंतजार करते रहे लोग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *