”दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है”, दिल्ली में BJP की जीत पर बोले जीतन राम मांझी

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सुप्रीमो और केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचंड बहुमत आने के रुझान स्पष्ट होने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली तो झांकी है, बिहार बाकी है।

बिहार में भी बनेगी NDA की सरकार- Jitan Ram Manjhi

दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाने की उम्मीद (Delhi Election Results) जताते हुए जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार में भी राजग की सरकार बनेगी। मांझी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, “दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है। जय एनडीए।” बता दें कि दिल्ली की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है, जब दिल्ली में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर नगर निगम कार्यालय में कामकाज प्रभावित, कर्मचारियों की अनुपस्थिति से घंटों इंतजार करते रहे लोग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *