बिहार में मौसम का डबल अटैक, बारिश के साथ कोल्ड-डे का अलर्ट जारी, जानिए कब होगी बरसात

पटना: सर्द पछुआ हवा के कारण पटना समेत प्रदेश के अधिकांश भाग कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे हैं। प्रदेश भर में घना कोहरा भी छा रहा है लिहाजा मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो 21 जनवरी यानी अगले 4 दिनों तक भीषण ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। इस दौरान घना कोहरा और कोल्ड-डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना सहित अधिकांश भागों में जम्मू जैसे हालात हो गए हैं। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 8 डिग्री गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जमा देने वाली ठंड और दिन में पारे को सतह पर ला देने वाले कोहरे का दौर पिछले 6 दिनों से जारी है। फिलहाल शीतलहर का दौर अभी थमता नहीं दिख रहा है। इसके आगे भी जारी रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग की माने तो बिहार में 26 जनवरी के आसपास एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसकी वजह से बिहार में 26 या 27 जनवरी को बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी।

इधर, IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 जनवरी तक ठंड पड़ते रहने की आशंका है। राज्य के उत्तरी बिहार में कुछ स्थानों पर घना कोहरा और दक्षिणी बिहार में अगले 3 से 4 दिनों तक मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े..

‘हमनशीं’ : जब एक पत्रकार की कलम खबरों से आगे बढ़कर दिल की आवाज़ लिखने लगे

Share Add as a preferred…

बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, आयोग जल्द जारी करेगा नई तारीख

Share Add as a preferred…