डीएम ने किया बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश

भागलपुर, 23 जुलाई 2025:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर सोमवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की।

बैठक में 156-भागलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी बीएलओ (बूथ स्तर अधिकारी) एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
बैठक में गणना प्रपत्र के संग्रहण एवं ऑनलाइन अपलोडिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

डीएम ने दिए सख्त निर्देश:

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि:

  • बीएलओ और सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में सहकर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करें।
  • अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृतक मतदाताओं का सत्यापन अभियान चलाएं।
  • मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें।

डॉ. चौधरी ने कहा कि पुनरीक्षण का यह चरण लोकतंत्र की बुनियादी मजबूती से जुड़ा है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान देने की तैयारी, बिहार में रिसर्च, इनोवेशन और रोजगार आधारित पढ़ाई पर जोर

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना राष्ट्रीय रोल मॉडल, देश के 9 बड़े संग्रहालयों के विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *