DM ने किया चौर विकास योजना का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बेतिया (बिहार): बेतिया जिला के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने आज लौरिया प्रखंड के बेलवा मोड़ गांव में मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। यह योजना “सात निश्चय – 2” के अंतर्गत राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य बंजर या कम उत्पादक भूमि का उपयोग मछली पालन जैसे कार्यों के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करना है।

15 जून तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान DM ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि चौर क्षेत्र में तालाब निर्माण का कार्य 15 जून तक हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही, जिले के अन्य चौरों की शिनाख्त कर किसानों को योजना से जोड़ने का भी निर्देश दिया गया।

DM ने कहा, “यह योजना माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की प्राथमिकता में है। जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत चौर क्षेत्र का विकास न सिर्फ पर्यावरण बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भी सहायक होगा।”

तालाब निर्माण में अब तक की प्रगति

जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 के बीच जिले को 102 हेक्टेयर भूमि में तालाब निर्माण का लक्ष्य मिला है। इसमें से अब तक:

  • 29 हेक्टेयर में कार्य पूर्ण हो चुका है।
  • 42 हेक्टेयर में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रति हेक्टेयर ₹7.32 लाख से ₹9.69 लाख तक की लागत वाले विभिन्न मॉडल में 50% अनुदान का प्रावधान है।

किसानों ने उठाई सुविधाओं की मांग

निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों ने बोरिंग पंप सेट, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग की। इस पर DM ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार कला एवं संस्कृति विभाग में 9 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    बिहार में औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार, मुजफ्फरपुर में 14.74 करोड़ से बनेगी आधुनिक फर्नीचर निर्माण इकाई

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *