Diwali 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों काे दी दिवाली की बधाई; कहा-जरूरतमंदों को खुशियां बांटें, सुरक्षित रहें

भारत और दुनिया के कोने-कोने में बसे भरतवंशियों में रौशनी के त्याैहार दीपावली को लेकर खूब उत्साह है, वहीं आज इस खास उत्सव के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों के नाम एक अहम संदेश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शुभकामना संदेश शेयर लिखा है, ‘दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं’। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपतति द्रौपदी मुर्मू ने जरूरतमंदों के काम आने की अपील करते हुए लिखा है, ‘दीपावली पर जिस तरह एक दीपक अनेक दीपकों को प्रज्वलित कर सकता है, उसी तरह हम समाज के गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटकर उनके जीवन में सुख और समृद्धि का उजाला फैला सकते हैं। आइए हम सब मिलकर प्रकाश के उत्सव को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करते हुए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के हैंडलर पर लखा है, ‘सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! यह विशेष त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अद्भुत स्वास्थ्य लाए’।

इसके अलावा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी रविवार को अपने-अपने अंदाज में देश की जनता के नाम दिवाली के त्यौहार की मंगलकामना की है।

 

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *