किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने बंद करवाया अय्याशी का खेल; चार महिलाओं को रेस्क्यू कराया गया

उत्तराखंड के इस शहर में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। हैरानी की बात है कि सेक्स रैकेट एक किराये के मकान में संचालित हो रहा था। पुलिस की छापेमारी में सेक्स रैकेट को संचालित करने वाली महिला सरगना समेत एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि, चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

हल्द्वानी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने डहरिया में एक किराये में भवन में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां से चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। एक महिला, युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। गिरोह की महिला सरगना और ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है।

सीओ ऑप्स नितिन लोहनी के नेतृत्व में बीते गुरुवार रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी दीपा भट्ट ने ईको टाउन फेस 3 डहरिया में दबिश दी। यहां चार महिलाएं मिलीं। एक को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

आरोपी गौरव कुमार निवासी रामपुर यूपी और हाल निवासी रामपुर रोड ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गिरोह की सरगना पूजा सिंह निवासी मालखेती ग्राम गोदावरी नेपाल हाल निवासी फेज 3 डहरिया है। मकान मालिक का पांच हजार रुपये का चालान किया गया है।

  • Related Posts

    दो दिन तक कमरे में बंद रही महिला, दरवाजा टूटा तो पंखे से लटकी मिली

    Share सुपौल। जिले के राजेश्वरी…

    Continue reading
    यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो भाइयों को कुचला, भागलपुर के डॉक्टर गिरफ्तार

    Share यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *