जिला प्रशासन मुखिया मुकेश मंडल और परिजनों को दे सुरक्षा,वरना होगा आंदोलन:अजय राय

भागलपुर:जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वलुआचक के मुखिया मुकेश मंडल पर पंचायत के ही सरपंच जवाहरलाल यादव ने 4 दिसंबर को उनके ऊपर भोज खाने के दौरान जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में मुखिया मुकेश मंडल के साथ कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस घटना को लेकर रविवार को मुखिया मुकेश मंडल के आवास पर खिरिबांध पंचायत के मुखिया अजय राय की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ बैठक किया गया। इस बैठक में सभी ग्रामीण ने एक ही स्वर में कहा कि सरपंच और उसके परिवार के ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वही मुखिया अजय राय ने कहा कि पिछले कई बार इनके ऊपर जानलेवा हमला हो चुका है। जिला प्रशासन मुखिया मुकेश मंडल और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए नहीं तो सभी ग्रामीण मिलकर आंदोलन करने को भी विबश हो जाएंगे।

Related Posts

भागलपुर में ‘इंसाफ’ का मेगा शो! 14 मार्च को लोक अदालत की बारी, प्रचार वाहन को मिली हरी झंडी; बिजली-बैंक के झगड़े अब मिनटों में होंगे खत्म

Share Add as a preferred…

Continue reading
सरकारी आदेश की अनदेखी पड़ी भारी: भागलपुर के 45 शिक्षकों के वेतन में होगी कटौती, मूल्यांकन कार्य से रहे थे अनुपस्थित

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *