पीरपैंती में समेकित मुर्गी विकास योजना-IV के तहत 100 परिवारों को 2475 चूज़ों का वितरण

भागलपुर, 21 अगस्त 2025। ग्रामीण स्तर पर आजीविका को मजबूत बनाने और पोषण व आर्थिक सुधार के लिए जीविका लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में समेकित मुर्गी विकास योजना-IV के अंतर्गत आज पीरपैंती प्रखंड के बंदूजयराम पंचायत में अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के 100 परिवारों को कुल 2475 चूज़ों का वितरण किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों को छोटे स्तर पर आजीविका का साधन उपलब्ध कराना है, जिससे वे आर्थिक रूप से सक्षम बनें और परिवार के पोषण स्तर में सुधार हो। मुर्गी पालन से मिलने वाला अंडा और मांस न केवल पौष्टिक आहार का साधन बनेगा, बल्कि अतिरिक्त आय का माध्यम भी बनेगा।

जीविका समूह की इस पहल से यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में और अधिक परिवार इस योजना से जुड़कर अपनी आजीविका को सशक्त करेंगे और बेहतर स्वास्थ्य तथा आर्थिक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।


 

  • Related Posts

    ‘बाबू… मंदिर के पीछे आ जाना’, इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत का खौफनाक अंत! सुपौल में नाबालिग की बेरहमी से पिटाई कर जबरन रचा दी शादी; पुलिस अब तक हाथ मल रही

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्णिया में मंच पर भावुक हुईं मंत्री लेशी सिंह, नीतीश कुमार की मौजूदगी में छलक पड़े आंसू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading