शराब के पैसे को लेकर विवाद, वैशाली में कार पर अंधाधुंध गोलीबारी

बिहार के वैशाली जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के रायडीह गांव का है, जहां देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के अनुसार, बदमाशों ने कार पर दस राउंड से अधिक फायरिंग की। मौके से करीब दस खोखा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, जिस कार पर फायरिंग की गई है, वह नीरज नाम के युवक की है, जो कथित तौर पर शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नीरज का गांव के ही एक अन्य युवक से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।

जांच में यह भी पता चला है कि दोनों ही व्यक्ति अवैध शराब के धंधे से जुड़े हुए हैं और इसी कारोबार के पैसों को लेकर विवाद बढ़ने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


  • ये भी पढ़े..

    बीएयू कुलपति का नालंदा कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर और पीआरसी मोकामा का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति और धीमे निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में नया बिजली कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत, विजिलेंस ने JE और तकनीशियन को रंगे हाथ दबोचा

    Share Add as a preferred…