EWS प्रमाण पत्र पर मंथन, उच्च जाति आयोग की बैठक में उठे विकास के मुद्दे

भागलपुर।उच्च जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के विकास को लेकर बुधवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उच्च जातियों के विकास के लिए राज्य आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह ने की।

48 घंटे में भी बन रहा EWS प्रमाण पत्र

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि बिहार में RTPS के माध्यम से EWS प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं, जिनके लिए अधिकतम 10 दिनों की समय-सीमा तय है।
लेकिन भागलपुर जिले में यह प्रक्रिया और भी तेज है—यहां 48 घंटे से लेकर 5 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 99.70 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है।

विकास को लेकर आए कई सुझाव

बैठक के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने EWS वर्ग के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। इन सुझावों को संकलित कर राज्य सरकार तक भेजने की बात कही गई।

कौन-कौन रहे मौजूद

बैठक में आयोग के उप सचिव शैलेंद्र झा, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह प्रभारी सामान्य शाखा राकेश कुमार, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी अनिल कुमार राय, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, बांका के डीआरडीए निदेशक श्रीनिवास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन का दावा

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जिले में EWS प्रमाण पत्र से जुड़ी प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading