T20 World Cup जीतते ही क्या सच में रोहित शर्मा ने खाई पिच की मिट्टी? सचिन ने भी किया था ऐसा

T20 World Cup 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती तो पूरा देश खुशियों से झूम उठा। पूरे देश से पटाखे फोड़े जाने और जश्न मनाए जाने की तस्वीर सामने आने लगी। हर कोई टीम की इस उपलब्धि के रंग में डूबा हुआ था। भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस का उत्साह चारों ओर नजर आ रहा है। वहीं, जीत के बाद इंडियन क्रिकेट टीम ने देर रात तक मैदान पर जश्न मनाया। तिरंगा लेकर मैदान के चारों ओर दौड़ने और फैंस का अभिवादन करते हुए खिलाड़ियों की तस्वीर सामने आ रही थी।

सबकी निगाहें अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर टिकी हुई थी। लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा का जश्न कई मायनों में अलग था। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कहकर लोगों को भावुक कर दिया तो दूसरी ओर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी ओर सभी को आकर्षित किया।

https://www.instagram.com/reel/C81L50Ky6jz/?igsh=Zzdyb2t5MTBxcm9u

रोहित का था सपना

रोहित शर्मा का सपना था कि वो अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप का खिताब जीतें। पिछले 2 बार वह फाइनल मैच में चैंपियन बनने से चूक गए थे। टी20 क्रिकेट का अपना आखिरी मैच खेल रहे कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में जल्दी आउट हो गए थे। इससे पहले सुपर-8 और सेमीफाइनल में वह अपने दम पर टीम को जीत दिलाकर यहां तक पहुंचे थे। अपने आखिरी टी20 मैच में बतौर कप्तान खिताब जीतने का सपना रोहित शर्मा ने आखिरकार पूरा कर लिया।

जीत मिलते ही जमीन पर लेटे

https://www.instagram.com/reel/C81UuDNyxyj/?igsh=dGp0ZWl1OTMxcGxz

रोहित शर्मा जीत की खुशी में किस कदर भावनाओं में बह गए ये उन्हें खुद भी नहीं पता था। मैच की आखिरी गेंद पर जैसे ही भारत जीता वह जमीन पर लेट गए। साथी खिलाड़ी उनके पास पहुंचकर उनसे लिपट गए। रोहित शर्मा की आंख में खुशी के आंसू थे और उनकी खुशी साफतौर पर नजर भी आ रही थी। उनकी आंखें नम थी।

गाड़ दिया झंडा

https://www.instagram.com/reel/C8z8M49yccH/?igsh=YTFoaGlzdDljeHhq

मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा बारबाडोस के मैदान पर भारत का तिंरगा लेकर पहुंच गए। उन्होंने मैदान पर तिरंगा को गाड़ दिया। BBCI सचिव जय शाह ने वर्ल्ड कप से पहले एक बयान में कहा था कि रोहित की कप्तानी में हम बारबाडोस में भारत का झंडा गाड़ेंगे। रोहित ने जय शाह की बात को सच करते हुए मैदान पर भारत का झंडा गाड़ दिया। उनके साथ जय शाह भी उस वक्त वहां मौजूद थे।

पिच की मिट्टी को भी चखा

ICC ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पिच की मिट्टी को चखते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा के आवभाव से साफ है कि वह बेहद खुश हैं और इस यादगार पल को कभी भी भूलना नहीं चाहते हैं। ये जीत ऐतिहासिक है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने भी अपने आखिरी मैच में पिच को नमन किया था।

https://x.com/ImTanujSingh/status/1807249284263481686

ये भी पढ़े..

बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

Share Add as a preferred…

स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

Share Add as a preferred…