भक्तिभाव उमड़ा: बाबा वैद्यनाथ पर 3 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जसीडीह से कुमैठा तक लगी 12 किमी कतार

देवघर/सुल्तानगंज/कटोरिया, 22 जुलाई 2025: सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर देवघर के बाबा वैद्यनाथ धाम में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की आस्था इतनी प्रबल थी कि रविवार रात से ही 12 किलोमीटर लंबी कतार जसीडीह के कुमैठा तक पहुंच गई। प्रशासन के अनुसार, सोमवारी के दिन रात तक करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया

यह संख्या पिछले वर्ष की दूसरी सोमवारी से करीब 50 हजार अधिक रही। वर्ष 2024 में दूसरी सोमवारी को पौने दो लाख श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया था। इस बार की भीड़ ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। भीड़ को नियंत्रित करने में देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग खुद मौके पर मौजूद रहे और लगातार निगरानी करते रहे।

अजगैवीनाथ मंदिर में भी उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैवीनाथ मंदिर में भी सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी। यहां दिनभर कांवरियों और स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर प्रबंधन ने भक्तों को रोक-रोककर मंदिर में प्रवेश दिलवाया। महंत प्रेमानंद गिरि ने बताया कि सोमवारी व्रत में महिलाएं सौभाग्य और संतान प्राप्ति के लिए भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करती हैं।

कटोरिया में दिखा कांवरियों का उत्साह

कटोरिया इलाके में तेज धूप के बावजूद कांवरियों का उत्साह कम नहीं हुआ। हालांकि दिन में मार्ग पर थोड़ी भीड़ कम दिखी, लेकिन रात होते-होते कांवरियों की संख्या एक बार फिर लाख के पार पहुंच गई। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर निकलने वाले भक्तों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, और आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आने की संभावना है।


विशेष: प्रशासन के अनुसार, आने वाले सोमवार को और अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। सभी भक्तों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

 

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *