राजद विधायक की अभद्र भाषा पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का तीखा प्रहार, बोले – ‘जंगलराज की पाठशाला से निकले हैं गुंडे’

भागलपुर, 28 जुलाई: राजद विधायक भाई वीरेंद्र द्वारा बिहार विधानसभा में की गई अभद्र टिप्पणी पर राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ा एतराज जताते हुए राजद पर तीखा हमला बोला है। भागलपुर में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि “राजद के नेता जंगलराज की पाठशाला से निकले हैं, उन्होंने वहीं से गुंडागर्दी और अभद्र भाषा का पाठ पढ़ा है।

विजय सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की भाषा और व्यवहार का कोई स्थान नहीं है। “राजद की राजनीति अफरा-तफरी, भय और अराजकता पर टिकी रही है। मगर अब बिहार बदल चुका है। जनता इनकी असलियत को समझ चुकी है और इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना जानती है,” उन्होंने जोड़ा।


लोकतंत्र में मर्यादा आवश्यक – विजय सिन्हा

डिप्टी सीएम ने कहा कि विधानमंडल जैसी गरिमामयी संस्था में इस तरह की अमर्यादित भाषा न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि यह उस राजनीतिक सोच को दर्शाता है जो लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं मानती। उन्होंने कहा कि राजद अब भी पुराने जंगलराज वाली मानसिकता में जी रहा है, लेकिन अब बिहार की जनता जागरूक है।


राजद पर लगातार सियासी हमले

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं द्वारा राजद पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की यह टिप्पणी भी उसी सियासी क्रम की अगली कड़ी मानी जा रही है। विधानसभा में भाई वीरेंद्र की टिप्पणी के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में पार्क निर्माण का विरोध, बच्चों के खेल मैदान को बचाने सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

    Share Add as a preferred…

    अमडंडा थाना का कथित वीडियो वायरल, थाने के भीतर युवक के नशा सेवन का दावा; पुलिस पर रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *