उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा 5 जनवरी को भागलपुर दौरे पर, टाउन हॉल में करेंगे शिकायतों की सुनवाई

भागलपुर : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा आगामी 5 जनवरी को भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे टाउन हॉल, भागलपुर में पूर्वाह्न 11:00 बजे पहुंचकर आम लोगों की शिकायतों की सीधे सुनवाई करेंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं

शिकायतों के निष्पादन की प्रशासनिक तैयारी

जिला प्रशासन की ओर से उपमुख्यमंत्री के समक्ष शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि सुनवाई की प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा सके। इसके साथ ही आमजनों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ किया गया है, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।

समीक्षा बैठक भी करेंगे उपमुख्यमंत्री

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री पहले शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे, इसके पश्चात संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की दूसरी पाली में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े सभी अपर समाहर्ता, डीसीएलआर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बंदोबस्त पदाधिकारी, सीईओ, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में लंबित मामलों, भूमि विवादों और जनहित से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।

प्रशासन पूरी तरह तैयार

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न हो सके।

बाइट – डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी, भागलपुर

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव: अब हर 30 छात्रों पर मिलेगा 1 शिक्षक, नई गाइडलाइन जारी

    Share Add as a preferred…

    किसान की बेटी ने रचा इतिहास! BPSC में बनी RTO अधिकारी, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत

    Share Add as a preferred…